फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Batkhem village was unable to connect with the headquarters from the road

सड़क से नहीं जुड़ पाया मुख्यालय से लगा बटखेम गांव

Tue, 29 Dec 2020 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Batkhem village was unable to connect with the headquarters from the road
जिला मुख्यालय के पांच किमी की दूरी पर स्थित बटखेम गांव वर्षों बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए लोनिवि ने वर्ष 2005 और 2013-14 में सरकार को प्रस्ताव था, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सड़क न बनने के कारण ग्रामीण से लेकर गांव में स्थित माता काली के दर्शनों को आने वाले सैकड़ों भक्त दो से ढाई किमी पैदल सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नई टिहरी से पांच किमी दूरी पर बटखेम गांव दशकों बाद भी सड़क से नही जुड़ पाया है। सड़क सुविधा न होने के कारण गांव के 20 से अधिक परिवार सुगम स्थानों पर पलायन कर चुके हैं। वर्तमान में गांव के करीब 40 परिवारों की 250 की आबादी सड़क के लिए तरस रही है। ग्रामीण ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक पहुंचते हैं। गांव में क्षेत्र की प्रसिद्ध माता काली का भव्य मंदिर है। प्रत्येक रविवार को माता से आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश से लेकर देश के अन्य राज्यों से लोग बड़ी संख्या में पहुुंचते हैं, लेकिन सड़क न होने के कारण उन्हें जंगल के रास्तों से होकर पैदल गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005 में 2013-14 में गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बटखेम गांव के लिए प्रस्तावित छह किमी मार्ग पर वनभूमि आड़े आ रही है। गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वनभूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव को वन विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित त्यागी, सहायक अभियंता लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed