फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bankers to dispose of self-employment applications

स्वरोजगार के आवेदनों का निस्तारण करें बैंकर्स

Wed, 23 Mar 2022 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Bankers to dispose of self-employment applications
हिरी में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
विकास भवन में आयोजित जिलास्तरीय सलाहकार और समीक्षा समिति की बैठक में 2021-22 की तिमाही योजनाओं के वित्तीय समायोजन पर चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय 2022-23 के वार्षिक लक्ष्य के लिए 697.11 करोड़ का प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स को समन्वय बनाकर विकास कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को सब सर्विस एरिया विवरण में सक्रिय और निष्क्रिय कलस्टर की बैंक वाइज रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश देेते हुए कहा कि सभी बैंक अपनी ग्रामीण शाखाओं में प्रतिमाह एक वित्तीय साक्षरता शिविर लगाएं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदनों का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। अग्रणी बैंक प्रबंधक कपिल मरवाहा ने बताया कि जिले में बैंकों को आवंटित 198 कलस्टर सब सर्विस एरिया कवर कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ऋण जमा अनुपात दिसंबर 2021 तक 28.96 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर 2020 के सापेक्ष 2.32 प्रतिशत अधिक रहा है। निदेशक आरसेटी वीएस चौहान ने बताया कि 2021-22 में अब तक 261 लोगों ने बैंक ऋण लेकर और 66 लोगों ने स्वयं से स्वरोजगार शुरू किया है। बैठक में सीडीओ नमामी बंसल, डीडीओ सुनील कुमार, सीवीओ डा. एसके बर्तवाल, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश और पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed