{"_id":"6727741363dd31a07d0e9471","slug":"bailey-bridge-will-be-built-in-15-to-20-days-in-kirwadi-gadera-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109521-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: किरवाड़ी गदेरे में 15 से 20 दिन में बन जाएगा बैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: किरवाड़ी गदेरे में 15 से 20 दिन में बन जाएगा बैली ब्रिज
Sun, 03 Nov 2024 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 03 Nov 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बूढ़ाकेदार-कोट-घंडियाल सौड़ मोटर मार्ग पर किरवाड़ी गदेरे में लोनिवि ने बैली ब्रिज को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। बैली ब्रिज बनने के बाद तीन गांव के लोग बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। उक्त मोटर मार्ग पर किरवाड़ी गदेरे पर बना मोटर मार्ग बीते जुलाई में आपदा की भेंट चढ़ गया था।
बीते 25 /26 जुलाई की रात किरवाड़ी गदेरे में बादल फटने से तितरोना, कोट, तोली गांव को जोड़ने वाला बूढ़ाकेदार-कोट-घंडियाल सौड़ मुख्य मोटर मार्ग पर बना पुल आपदा की भेंट चढ़ गया था, जिससे उक्त तीनों गांवों का संपर्क बूढ़ाकेदार बाजार से कट गया था। तितरोना, कोट, तोली गांव के ग्रामीणों को जरूरी सामान के लिए पैदल ही बाजार तक पहुंचना पड़ रहा था।
वहां गदेरे में नया पुल बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था लोनिवि को दी गई थी। हालांकि विभाग ने उक्त गांवों में आपदा के एक माह बाद विनयखाल-जाखना-तोली लिंक मोटर मार्ग से यातायात बहाल कर दिया था, लेकिन बूढ़ाकेदार जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
किरवाड़ी गदेरे के पास लोनिवि ने 150 फीट लंबा बैली ब्रिज जोड़ने का काम शुरू कर दिया है, जिसकी गदेरे से लगभग 30 मीटर ऊंचा स्पान है। भारी वाहनों से भी बैली ब्रिज से होकर आरपार जा सकते है। ब्रिज बनने से तितरोना, कोट, तोली गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बूढ़ाकेदार-कोट-घंडियाल सौड़ मोटर मार्ग पर किरवाड़ी गदेरे में बैली ब्रिज का काम चल रहा है। अगले 15 से 20 दिन के अंतर्गत कार्य पूरा कर ब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- दिनेश चंद्र नौटियाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि घनसाली