फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bachao Samiti performance of Narendrangr Julus

नरेंद्रनगर बचाओ संघर्ष समिति का जुलूस- प्रदर्शन

Tue, 24 May 2016 10:06 PM IST
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी।
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी। Updated Tue, 24 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

नरेंद्रनगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शहर से सरकारी कार्यालयों की शिफ्टिंग के विरोध में आंदोलन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर समिति के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने तहसील पर सांकेतिक धरने के साथ  प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुए सभा में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने कहा कि आंदोलन को धार देने के लिए शहर से लाभान्वित होने वाले समीपवर्ती इलाकों के लोगों को आंदोलन से जोड़ना होगा। पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने कहा कि आंदोलन को गतिमान बनाए रखने की जरूरत है। कहा कि इस मामले से शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से मिलेगा और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र राणा, हरीश चंद्र गंगोटी, विक्रम पुंडीर, बु़द्धि सिंह कैंतुरा, यशपाल राणा, राकेश भंडारी, हरि सिंह,मदन सिंह पंवार, हर्षमणी भट्ट, शकुंतला रौतेला, मनोरमा नेगी, सुषमा भट्ट, श्यामा शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, राजपाल पुंडीर, जयपाल सिंह नेगी, केएन उनियाल, बलमा चौहान आदि मौजूद थे। बताया गया कि बुधवार को वार्ड नंबर दो में जुलूस निकालकर लोगों से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सात दिन से जारी आंदोलन में निकाय सभासदों के नदारद रहने पर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed