{"_id":"678f7d2d1ef94a833202d392","slug":"awareness-van-will-run-anti-drug-campaign-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110726-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नशा मुक्त अभियान चलाएगी जागरूकता वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नशा मुक्त अभियान चलाएगी जागरूकता वैन
Tue, 21 Jan 2025 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 21 Jan 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशा मुक्त करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। वैन स्कूल-कॉलेजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नशीली वस्तुओं का प्रयोग करने से होने वाली बीमारियों की जानकारी देकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगी।
डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान की जागरूकता वैन जिले के विभिन्न ब्लॉकों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों, शिक्षण संस्थानों में जाकर एलईडी युक्त प्रचार वैन के माध्यम से जागरूक करेगी।
जागरूकता अभियान के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है, जो 21 जनवरी से चार फरवरी तक 15 स्थानों पर प्रचार- प्रसार करेगी। इसके साथ ही संबंधित रूटों पर पड़ने वाले राजकीय इंटर काॅलेज, महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से जाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रूट चार्ट के अनुसार नशामुक्ति जन-जागरूकता वैन 21 जनवरी को नई टिहरी से पीपलडाली-रजाखेत-अगरोड़- लंबगांव, 22 जनवरी को लंबगांव से मुखेम-माजफ. चमियाला, 23 जनवरी को चमियाला से घनसाली, 24 को घनसाली से बूढ़ाकेदार- पीपलडाली 25 जनवरी को पीपलडाली से पौखाल- कीर्तिनगर- चौरास- बडियारगढ़़ से कीर्तिनगर, 26 जनवरी को कीर्तिनगर से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल, 27 जनवरी को हिंडोलाखाल से जामणीखाल-अंजनीसैण नैखरी- रौड़धार से टिपरी तक वैन निकलेगी।
विज्ञापन
28 जनवरी को टिपरी से कोटी कॉलोनी-बीपुरम सेबौराडी-नई टिहरी, 29 को नई टिहरी से बादशाहीथौल-रानीचौरी-गजा-खाड़ी नरेंद्रनगर, 30 जनवरी को नरेंद्रनगर से मुनी की रेती, 31 जनवरी को मुनीकीरेती से तपोवन-ढ़ालवाल-नरेंद्रनगर, एक फरवरी को नरेंद्रनगर से चंबा कमांद- कंडीसौड़.-चंबा, दो फरवरी को चंबा से थत्यूड़, तीन फरवरी को थत्यूड़ से नैनबाग-पंतवाड़ी-नैनबाग और चार फरवरी को नैनबाग और कैंपटी में प्रचार-प्रसार करेगी। इस मौके पर एएसपी जेआर जोशी, एडीएम एके पांडेय और जेपी बडोनी आदि मौजूद थे।