फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Awareness rally on World Post Day

Tehri News: विश्व डाक दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Wed, 09 Oct 2024 03:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 09 Oct 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally on World Post Day
नई टिहरी। विश्व डाक दिवस पर डाक विभाग की ओर से बौराड़ी बाजार से मोलधार होते हुए मुख्य डाकघर तक फिट डाक फिट इंडिया जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डाकघर जेएस बोरा ने डाकघर की ओर से चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में पोस्ट ऑफिस की ओर से 10 अक्तूबर को चमियाला और चंबा ब्लाॅक के गुल्डी गांव में आधार कार्ड पंजीकरण शिविर लगाया जा रहा है। हेड पोस्ट ऑफिस में भी हर दिन आधार कार्ड पंजीकरण किए जा रहे हैं। डाक अधीक्षक ने बताया कि बाल आधार योजना के तहत पांच साल तक के छोटे बच्चों के आधार कार्ड और कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अन्य डाकघरों के अलावा जिलेभर में करीब 60 सीएलसी पोस्टमैन भी काम कर रहे हैं। बाल आधार स्कीम से अभी तक एक अप्रैल से 30 सितंबर तक करीब 57 हजार बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed