फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Auxiliary equipment distributed to Divyangjan in the camp

शिविर में दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

Sat, 14 Aug 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Auxiliary equipment distributed to Divyangjan in the camp
घनसाली में दिव्यांग शिविर का शुभारंभ करते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद की पहल पर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी और चश्मे वितरित किए गए। शिविर का शुभारंभ करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दिव्यांग अपने कौशल से हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। जरूरत सिर्फ उनके मनोबल को बढ़ाने की है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस विकास के मामले में कांग्रेस हर क्षण जनता के साथ खड़ी है। समाज का कोई भी व्यक्ति अपने को अलग न समझे। दिव्यांगजन अपने मन में किसी प्रकार का भेदभाव और कटुता का भाव न लाए। कांग्रेस सत्ता में आई तो दिव्यांगों के पुनर्वास, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कारगर नीति तैयार करेगी। पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी की है। भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत सड़कों और पुलों का निर्माण ठप पड़ा हुआ है। इस मौके पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन मंगौरिया, आयोजक मकान लाल बेसरियाल, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, विक्रम सिंह नेगी, धनीलाल शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, हिमांशु बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के चंबा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, नरेंद्र रमोला, राजेश्वर बडोनी, शक्ति प्रसाद जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed