फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   attempt of self-immolation by employee

कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 19 Jun 2015 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 19 Jun 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में सेवा बहाली को लेकर 22 मई से धरने पर बैठे उपनल कर्मियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए एक कर्मी ने आत्मदाह का प्रयास किया। आसपास मौजूद साथियों ने उसे किसी तरह बचा लिया।

विज्ञापन


 इससे जिला मुख्यालय में सीएमओ दफ्तर के बाहर बड़ी घटना होने से टल गई। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है, जिससे उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन


उपनल से स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त किए गए 64 कर्मचारियों की सेवा बहाली नहीं करने पर 22 मई से सीएमओ दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। क्रमिक  अनशन से लेकर सीएमओ दफ्तर पर तालाबंदी करने के साथ वे सीएम से भी अपनी पीड़ा बता चुके हैं। लेकिन उन्हें सेवा बहाली का ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को धरने पर बैठे कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे कि अचानक एक कर्मी अशोक कुमार मिट्टी के तेल की बोतल लेकर वहां आ धमका और अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास करने लगा। इससे वहां अफरातफरी मच गई और अन्य लोगों ने अशोक के हाथ से माचिस छीन कर उसके कपड़े उतार दिए। इससे वहां एक बड़ी घटना होने से बच गई।


कर्मियों ने कहा कि नौकरी नहीं मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। इससे उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।

उक्रांद के जिलाध्यक्ष विजय पंवार ने कहा कि विभाग कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सेवा बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर उपनल कर्मी कन्हैया भट्ट, धीरज रावत, जगदीप बिष्ट, पुरषू लाल, सजेंद्र कुमार,सीमा रावत, ममता ममगाईं, रंजना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed