फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Artists will get stage from 'Uttarakhandi Harmless Vocal' competition

कलाकारों को मंच देने को उत्तराखंडी सुरीले स्वर प्रतियोगिता

Sat, 14 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Artists will get stage from 'Uttarakhandi Harmless Vocal' competition
भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव पट्टी निवासी उद्योगपति ने उत्तराखंड के युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए ‘उत्तराखंडी सुरीले स्वर’ प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी को शॉर्ट ऑडियो, वीडियो क्लिप व्हाट्सएप नंबर पर भेजनी है।
विज्ञापन

लोक गायिका बीना बोरा ने बताया कि उत्तराखंड के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए टिहरी जिले के निवासी उद्योगपति बचन सिंह रावत, उनकी पत्नी दर्शनी रावत ने एक प्लेटफार्म देने की योजना बनाई है। बताया कि प्रदेशभर के युवा कलाकार 28 मई को व्हाट्स एप नंबर 8218200779 पर अपनी संपूर्ण जानकारी और कुछ सेकेंड का ऑडियो, वीडियो क्लिप भेज सकते हैं। बोरा ने बताया कि उनके अलावा लोक गायक पदम गुसाईं, सुभाष भट्ट, बीरू जोशी को संयोजक और आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनित उत्कृष्ट प्रतिभागियों को फाइनल ऑडिशन के लिए देहरादून आमंत्रित किया जाएगा। प्रथम विजेता को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय प्रतिभागी को 15 हजार नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed