फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Approval given for construction of block office building

ब्लॉक कार्यालय भवन निर्माण को मिली स्वीकृति

Sun, 18 Oct 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Approval given for construction of block office building
विकास खंड मुख्यालय चंबा का जर्जर प्रशासनिक भवन और कर्मचारी आवास कॉलोनी की हालत सुधरने की उम्मीद जग गई है। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कार्यालय के अलावा बीडीओ कार्यालय, लेखा अनुभाग जर्जर भवन में ही संचालित हो रहे हैं। समस्या को देखते हुए विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से ब्लॉक कार्यालय भवन और अधिकारी-कर्मचारियों के आवासीय भवन के लिए धन आवंटन की मांग की थी। संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय कृष्ण सिंह ने अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास को भेजे पत्र में कार्य की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने को कहा है। विधायक ने बताया कि सीडीओ को ब्लॉक कार्यालय भवन और आवासीय भवन बनाने के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed