फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anurag and Anjali were the winners in the 600 meter race

Tehri News: 600 मीटर दौड़ में अनुराग और अंजलि रहे अव्वल

Sun, 29 Sep 2024 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 29 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Anurag and Anjali were the winners in the 600 meter race
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग में संकुल मणगांव के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स के छात्र अनुराग और अंजलि अव्वल रहे। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मणगांव संकुल का दबदबा रहा। नरेंद्रनगर ब्लॉक की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लवा की छात्रा जान्हवी ने ऊंची कूद और सुलेख प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में पब्लिक स्कूल चाका प्रथम रहा। गोला में अनुराग प्रथम रहे। समूह गान और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल पेंदार्स अव्वल रहा। इस मौके पर संकुल खेल प्रभारी जगत सिंह असवाल, मनोहर सिंह चौहान, उषा त्रिवेदी, मधु पंवार, बिरला असवाल, परमेश बिजल्वाण, आशीष आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed