फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anil won the scooty in the lucky draw

लकी ड्रा में अनिल ने जीती स्कूटी

Sat, 30 Oct 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Anil won the scooty in the lucky draw
नई टिहरी के भागीरथीपुरम में टीएचडीसी के दीपावली मेले का शुभारंभ करते ईडी यूके सक्सेना। - फोटो : NEW TEHRI
टीएचडीसी इंडिया की टिहरी इकाई की पहल पर दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्थानीय खानपान और उत्पाद के स्टॉल लगाए गए। मनोरंजन के लिए तंबोला और लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगकर्मियों ने लोकगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान निकले लकी ड्रा में अनिल चौहान ने स्कूटी और मनीष ने एलईडी टीवी जीता।
विज्ञापन

भागीरथीपुरम में आयोजित दीपावली मेले का शुक्रवार शाम को टीएचडीसी इंडिया के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाना चाहिए। मेले और त्योहार मिलन और संस्कृति के आदान-प्रदान के संवाहक हैं। उन्होंने मेले में लगाए स्टॉल में बने व्यंजनों का स्वाद भी चखा। स्टॉल में उड़द की दाल के पकोड़े, झंगोरे की खीर, छांछ, स्वांले, साउथ इंडियन फूड, स्थानीय उत्पादों के तहत रिंगाल की लकड़ी से बनाई गई दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल रहीं। टीएचडीसी के कार्मिकों ने संगीत संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें गढ़वाली, हिंदी और भजनों की प्रस्तुति दी गई। स्टॉल में टीएचडीसी (पर्यावरण विभाग) के पर्यावरण अधिकारी शेर सिंह रावत की टीम प्रथम, तरंगिनी महिला ऑफिसर्स क्लब द्वितीय और कोटेश्वर परियोजना व सीएसआर विभाग तृतीय रहे। लकी ड्रा में अनिल चौहान ने स्कूटी, मनीष ने एलईडी टीवी और विजयपाल सिंह रावत ने वाशिंग मशीन जीती। रेनू सक्सेना और महाप्रबंधक एसएस पंवार को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) एसएस पंवार, महाप्रबंधक कोटेश्वर एके घिल्डियाल, आरआर सेमवाल, एजीएम बीके सिंह, संदीप अग्रवाल, अनुपराज गैरोला, रविंद्र राणा, नेलशन लाकड़ा, मल्लिकार्जुन, एसके साहू, अनिल त्यागी, एसबी प्रसाद, देवी भट्ट, दीपक उनियाल, मनबीर सिंह नेगी, आरडी ममर्गाइं, पदम चमोली, मोहन सिंह, एनएस रौथाण, सुरेंद्र राणा और गिरीश उनियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed