{"_id":"671ccb7a68d77a711c07eda2","slug":"angry-students-surrounded-the-registrar-for-not-holding-student-union-elections-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109417-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने से गुस्साए छात्रों ने कुलसचिव को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने से गुस्साए छात्रों ने कुलसचिव को घेरा
Sat, 26 Oct 2024 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी /चंबा/नरेंद्रनगर। राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से आक्रोशित पीजी कॉलेज नई टिहरी और धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्रों ने शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। दूसरी ओर, मांग के समर्थन में छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचकर कुलसचिव दिनेश चंद्रा का घेराव किया। पांच नवंबर तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर छात्रों ने प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्र पीजी कॉलेज नई टिहरी में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में एकत्रित हुए। वहां पर नारेबाजी करते हुए उन्होंने छात्रसंघ चुनाव टालने पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कि विवि में सरकार का बहुत अधिक हस्तक्षेप बढ़ गया है, जिससे चुनाव तक नहीं हो पाए।
दूसरी ओर, धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्रों ने भी शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि 30 सितंबर तक चुनाव संपन्न हो जाने थे, लेकिन मंत्री की ओर से चुनाव कराने के लिए समय पर विश्वविद्यालयों को कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया। उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. आरके उभान के माध्यम से शिक्षा मंत्री और कुलपति को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने मांग की। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष नितिन नेगी, उपाध्यक्ष मोनिका नेगी, महासचिव प्रिया धमांदा, तुषार पंवार, रोहित भंडारी, अभिषेक, तनवीर आलम, शिवांग, आशीष, सुमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इधर, पीजी कॉलेज नई टिहरी के छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल पहुंचकर विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा का घेराव किया। छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने पर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। चुनाव की तिथि घोषित नहीं करने पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर पांच नवंबर तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने की स्थिति में प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि चुनाव कराने की समय सीमा पूरी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में चुनाव कराना अब संभव नहीं है। इस मामले में हाईकोर्ट के दिशा निर्देश का पालन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप प्रसाद, अमन नेगी, मंजीत शाह, शुभम पाल, रंचना बिष्ट, सीमा रांगड़ व प्रीति कुमाई आदि मौजूद रही।