फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Alcohol will not be served in wedding ceremonies in Khurmula Gram Panchayat

Tehri News: ग्राम पंचायत खुरमुला में शादी समारोह में नहीं पिलाई जाएगी शराब

Sun, 03 Nov 2024 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 03 Nov 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Alcohol will not be served in wedding ceremonies in Khurmula Gram Panchayat
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के उपली रमोली पट्टी के ग्राम पंचायत खुरमुला गांव के लोगों ने सार्वजनिक कार्यक्रम शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह में कॉकटेल पार्टी नहीं करने का निर्णय लिया है। गांव में होने वाले समारोह में अब कोई भी मेहमानों को शराब नहीं पिलाएगा। फैसले का उल्लंघन करने वाले परिवार से ग्राम पंचायत जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान देवराज शाह की अध्यक्षता में कैलापीर मंदिर प्रांगण खुरमुला में हुई बैठक में ग्रामीणों ने चिंता जताई कि युवा पीढ़ी शराब की गिरफ्त में हैं। शादी, मेहंदी, मुंडन, अन्नप्रासन, सगाई जैसे समारोह में धड़ल्ले से मेहमानों को शराब परोसी जा रही है। सार्वजनिक और धार्मिक समारोह में शराब पर गांव में पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पंचायत के फैसले का उल्लंघन करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार के साथ ही 1 लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य / कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने पंचायत के फैसले की सराहना की है। कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब की ब्रिकी की जा रही है, जिससे गांव के गांव बर्बाद हो रहे हैं। जिस तरह से उपली रमोली पट्टी के अधिकांश गांवों में ग्रामीणों ने स्वयं ही सार्वजनिक समारोह में शराब पर प्रतिबंध लगाया वह सराहनीय है। बैठक में महिला मंगल दल अध्यक्ष मीना शाह, युवक मंगल दल अध्यक्ष भरत राणा, उप प्रधान राकेश राणा, विशन पंवार, भगवान सिंह राणा, किशोर राणा, जगमोहन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed