{"_id":"66fa7946ea67ab75bf060810","slug":"after-a-long-wait-lambgaon-market-lit-up-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109015-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबे इंतजार के बाद लंबगांव बाजार हुआ जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबे इंतजार के बाद लंबगांव बाजार हुआ जगमग
Mon, 30 Sep 2024 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर पंचायत क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था बहाल कर दी गई है। नगर क्षेत्र में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शोपीस बनी हुई थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस अव्यवस्था से परेशान नगर क्षेत्र के लोगों में नगर पंचायत के प्रति भारी रोष था, लेकिन अब स्ट्रीट लाइट ठीक होने से बाजार रोशन हो गया है। नगर पंचायत क्षेत्र लंबगांव के वार्ड एक और दो, अपर बाजार, प्रतापनगर मोटर मार्ग और पुलिस थाने के आसपास की पथ प्रकाश व्यवस्था पिछले एक माह से ठप थी। शाम ढलने के बाद लोगों को अंधेरे में ही आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा था। 17 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘लंबगांव बाजार में एक माह से खराब पड़ी है स्ट्रीट लाइट’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर का संज्ञान लेने के बाद हरकत में आए नगर पंचायत ने शोपीस बनी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का काम शुरू किया। रात के समय अब बाजार रोशनी से जगमग हो गया है। नगर पंचायत के ईओ कैलाश चंद्र सेमवाल का कहना है कि सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जा चुका है। यदि किसी वार्ड या गल्ली में पथ प्रकाश संबंधी कोई दिक्कत होगी, तो स्थानीय लोग नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।