फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Affected people stop former CM and state president's convoy, commotion

रौलाकोट के बांध प्रभावितों ने घेरा पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का काफिला

Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Affected people stop former CM and state president's convoy, commotion
पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलनरत टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट के ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को झेलना पड़ा। डोबरा-चांठी पुल से भामेश्वर मंदिर जा रहे पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोककर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भी बांध प्रभावितों की पुनर्वास की समस्या दूर नहीं की। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के वाहनों को पुल से पार करवाया।
विज्ञापन

प्रतापनगर के भामेश्वर मंदिर में आयोजित अभिनंदन समारोह में जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी को रौलाकोट के बांध प्रभावितों का आक्रोश झेलना पड़ा। डोबरा-चांठी के समीप पुनर्वास की मांग को लेकर 16 अक्तूबर से रौलाकोट के ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है। ग्रामीणों ने चांठी में सड़क पर जाम लगाकर कांग्रेस नेताओं का काफिला रोक दिया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को खूब खरीखोटी सुनाई। काफिला रोकने पर प्रदर्शनकारियों की इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोंक झोक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे 2010 से पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलित है, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भी उनकी समस्या को पांच साल में गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि घरबार छोड़कर उन्हें पुनर्वास के लिए सड़कों पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed