फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Action will be taken if the work of Jal Jeevan Mission is obstructed

जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डाली तो होगी कार्रवाई

Mon, 27 Dec 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the work of Jal Jeevan Mission is obstructed
जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेते हुए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अनुसूचित जाति की बस्तियों में जल जीवन मिशन के कार्यों में कोई व्यवधान डालता है, तो उसके विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम, जल संस्थान और हंस फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे कार्यों की डीपीआर गठन और टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्य गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। शेष डीपीआर अगली बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में समिति की ओर से 82 डीपीआर अनुमोदित की गई, जिसमें 34 डीपीआर जल निगम और 48 डीपीआर जल संस्थान की शामिल हैं। बैठक में सीडीओ नमामि बंसल, पीडी आनंद सिंह भाकुनी, अधीक्षण अभियंता जल निगम इमरान अहमद और ईई सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed