फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Accused of negligence on government and administration

Tehri News: शासन-प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Tue, 28 Nov 2023 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of negligence on government and administration
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज ने की गेट मीटिंग
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज ने 21 सूत्री मांग को लेकर गेट मीटिंग कर शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से कर्मी समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है।
मंगलवार को सर्विसेज के पदाधिकारियों ने उद्यान विभाग कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कनिष्ठ सहायक के पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के राजपत्रित पद का बजट नोटिफिकेशन करने, पदों की संख्या बढ़ाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, कार्यालय कर्मियों को भी अभिलेख अनुरक्षण भत्ता देने, पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था निरंतर जारी रखने समेत 21 सूत्री मांगों का जल्द निराकरण करने मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सचिव पूरण सिंह राणा, राजीव नेगी, मनमोहन पडियार, राजेंद्र उनियाल, भगवती जुयाल,राजीव उनियाल, अनूप उनियाल,सीएन थपलियाल, भगत राणा, प्रदीप थपलियाल, सुशील भट्ट, ममता उनियाल, अनीता बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed