{"_id":"60ec48e18ebc3ecadc7655df","slug":"accused-of-doing-shoddy-construction-work-new-tehri-news-drn38421359","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण कार्य करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण कार्य करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार ब्लॉक के भूधंसाव प्रभावित गांव कस्तल में हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों पर ग्रामीणों सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की। कहा कि सरकार ने एक करोड़ रुपये देकर गांव की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा था, लेकिन सिंचाई विभाग ने ठेकेदार के साथ मिलकर घटिया कार्य कर अधूरा छोड़ दिया है।
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कृपाल सिंह चौहान ने सिंचाई मंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि कस्तल गांव में सिंचाई विभाग के माध्यम से गांव और खेती सुरक्षा के लिए एक करोड़ की लागत का कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग कर केवल एक तरफ से ही दीवार लगाई है, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से खेतों के दोनों ओर से सुरक्षा दीवार लगाई जानी चाहिए। बताया कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को कई बार कहने पर भी कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने मंत्री से अवशेष कार्यों को पूरा कर घटिया निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने मांग की।