{"_id":"663f53731da3a366e4093944","slug":"accused-mother-and-son-arrested-with-stolen-gold-chain-tehri-news-c-50-1-nth1001-106729-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चोरी की गई सोने की चेन के साथ आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चोरी की गई सोने की चेन के साथ आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
Sat, 11 May 2024 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 May 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। घनसाली बाजार से एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी करने वाले आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए डेढ़ लाख के सोने की चेन बरामद की है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
सीओ ओशिन जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते दो मई को घनसाली बाजार में कुलवीर सिंह की ज्वेलर्स दुकान में महिला सुनीता देवी (51) पत्नी स्व़ रामचंद्र और उसका बेटा रितिक (19) निवासी अशोक बिहार, अखाड़े वाली गली थाना लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ज्वेलरी खरीदने पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से ज्वेलरी दिखाने के लिए कहा। जैसे ही दुकानदार उन्हें ज्वेलरी दिखाने लगा। इसी दौरान रीतिक ने दुकान के काउंटर से एक डिब्बे को चोरी कर अपने बैग में रख लिया, जिसके बाद मां-बेटा ज्वेलरी पसंद न आने का बहाना बनाकर वहां से चले गए। शाम को दुकानदार को डिब्बा गायब मिला, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें रीतिक दुकान से चोरी करते हुए नजर आया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मां-बेटे को पौखाल बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने बताया दो मई को वह अपने तीन और साथियों के साथ से घनसाली आए थे, लेकिन तीन अन्य साथी गाजियाबाद लौट गए। पुलिस इनके अन्य साथी राजू (42) पुत्र स्व़ भगवान दास, संध्या (19) पुत्री जयपाल सिंह निवासी ग्राम चंदोसी, विशाल निवासी गजरोला उत्तर प्रदेश की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए मां-बेटे से डेढ़ लाख की सोने की चेन बरामद की गई है।