फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ABVP workers sent memorandum to the Vice Chancellor

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 04 Oct 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers sent memorandum to the Vice Chancellor
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल में बीए और बीएससी में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालय में प्रत्येक विषय में 60-60 सीटें होने के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व छात्रसंघ अध्यक्ष अंजलि चौहान के नेतृत्व में छात्राओं ने बालगंगा महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात कर श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब बालगंगा महाविद्यालय की संबद्धता एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय थी तो सीटों की संख्या पर्याप्त थी। वर्तमान में संबद्धता श्रीदेव सुमन विवि से होने से बीए, बीएससी के प्रत्येक विषय में सीटों की संख्या 60 निर्धारित की गई है। ऐसे में अधिकांश छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रत्येक विषय में कम से कम 20-20 सीटें बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो छात्र-छात्राएं बेमियादी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर शीतल पंवार, सोनिया सेमवाल, महादेव भंडारी, आशुतोष बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed