{"_id":"f8fc2400ab31728788d7077168562376","slug":"abhiyan-in-every-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव पर्यावरण अभियान चलाएंगी शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव पर्यावरण अभियान चलाएंगी शिक्षिका
घनसाली (टिहरी)
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरा को हरा-भरा रख पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए कोट गांव की एक शिक्षिका ने महिलाओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने पर्यावरण की महत्ता बताकर उसके संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
भिलंगना ब्लॉक के ग्राम कोट की शिक्षिका डा. अनीता नैथानी ने अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे उत्तराखंड उदय अभियान के तहत राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को कोट गांव में रैली निकालने के बाद हुई गोष्ठी में उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण से जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। शिक्षिका ने कहा कि गांव में महिलाओं की आजीविका पेड़ों पर ही टिकी है, इसलिए वह पेड़ों की लॉपिंग कर अपनी जरूरत पूरी कर सकती हैं। डा. नैथानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव-गांव में महिला व युवक मंगल दलों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाल कर खाली भूमि पर पौध रोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान सुमन नैथानी, सीमा, बचली देवी, शांती, रेखा देवी, आशा देवी आदि मौजूद थीं।