फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A fine of 51 thousand will be imposed for drinking and serving alcohol

Tehri News: शराब पीने-पिलाने पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना

Mon, 04 Nov 2024 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 04 Nov 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
A fine of 51 thousand will be imposed for drinking and serving alcohol
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के ग्राम पंचायत मुखमालगांव में ग्रामीणाें ने बैठक कर शादी-समारोह सहित अन्य सामाजिक कार्यों में शराब पीने और पिलाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। बैठक में शराब पीने और पिलाने वाले से 51 हजार रुपये अर्थदंड वसूलने के साथ ही सामाजिक बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


मुखमाल गांव के पंचायती प्रांगण में पूर्व ग्राम प्रधान महानंद सिंह राणा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने नशा मुक्ति संघर्ष समिति का गठन किया। समिति में अंगूरा देवी को अध्यक्ष, विमला देवी उपाध्यक्ष, विजय देवी को सचिव, पाटा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कहा कि नशा मुक्ति के खिलाफ पट्टी उपली रमोली के शत प्रतिशत गांवों में मुहिम चलाकर नशा मुक्ति संगठन तैयार किया जाएगा, जिसके बाद पूरे प्रतापनगर क्षेत्र में मिलकर नशा मुक्ति अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राणा ने कहा कि नशे के कारण परिवारों में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं, जिसका असर परिवार के सदस्यों, गांव और समाज पर पड़ता है। सभी सहयोग से क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र राणा, त्रिलोक राणा, सोबन सिंह राणा, हिकमत राणा, रमेश चंद्र,नवीन सिंह, सोबती देवी, विमला देवी, भगवानी देवी, सीमा देवी, सोना देवी, रुकमा देवी, कमला देवी, सकला देवी, प्यारा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed