फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   9th class student drowned in lake

नौ वीं कक्षा का छात्र झील में डूबा

Sat, 07 Nov 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 07 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन

संत कबीर स्कूल मियांवाला देहरादून से अपने दोस्तों के साथ ल्वारखा झील सीतारपुर घूमने आया एक छात्र झील में डूब गया है। छात्र को ढूंढने के लिए पुलिस ने झील में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


शनिवार को संत कबीर स्कूल मियांवाला देहरादून के पांच छात्र घूमने के लिए कुमाल्डा ल्वारखा झील सीतापुर आए हुए थे। शाम 4.30 बजे के लगभग पांचों छात्र ल्वारखा झील में हाथ मुंह धोने के लिए उतरे। इसी दौरान 9वीं कक्षा का छात्र मनोज सिंह रावत (17) पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी बालावाला देहरादून झील में डूब गया। उसके साथी चंद्रशेखर, आकाश रावत, प्रदीप नेगी व राहुल मनवाल ने उसे बचाने की कई कोशिशे की, लेकिन दलदल होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


वहां पर मोबाइल नेटवर्क न होने से छात्र घटना की सूचना किसी को नहीं दे पाए। बाद में छात्र मदद मांगने के लिए भरवा काटल गांव पहुंचे। भरवा काटल गांव के लोगों ने घटना की सूचना कुमाल्डा पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र को ढूंढने के लिए झील में कांटा डाला गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि संत कबीर स्कूल मियांवाला का शनिवार को स्थापना दिवस था। स्कूल में इस घटना की सूचना मिलते ही वहां शोक छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed