फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   96 new agribusiness growth centers to be set up in Uttarakhand: CM

उत्तराखंड में स्थापित होंगे 96 नए कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर : सीएम

Tue, 14 Jul 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
96 new agribusiness growth centers to be set up in Uttarakhand: CM
टिहरी के ख्यार्सी गांव बकरी पालन व्यवसाय के संबंध में जानकारी लेते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : NEW TEHRI
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को अब एक ही छत के नीचे स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग, ग्रेडिंग और ब्रांडिंग की सुविधा मिलेगी। इससे बिचौलियों का रोल खत्म होगा। किसानों को भी उनके उत्पाद का उचित बाजार मूल्य मिलेगा। इसके लिए प्रदेश में 96 नए कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां जौनपुर ब्लॉक के ख्यार्सी गांव में उत्तराखंड विक्रेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना ग्राम्य-2 के तहत करीब 40 लाख से बने कृषि व्यवसाय ग्रोथ सेंटर के बतौर मुख्य अतिथि लोकार्पण के बाद बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने देवलसारी में ईको पार्क के निर्माण के साथ ही जौनपुर ब्लॉक में विकास कार्यों से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं।
विज्ञापन

ग्रोथ सेंटर को एकदम नया कांसेप्ट बताते हुए उन्होंने इसमें कृषि यंत्रों की मरम्मत, किसानों के प्रशिक्षण की भी बात कही। कहा कि सर्विस के साथ ही सभी को उत्पादन के क्षेत्र में लौटना होगा। सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। पूर्व में निर्धारित सहकारिता ऋण की एक लाख की ब्याज मुक्त धनराशि को बढ़ाकर तीन लाख किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज मुक्त धनराशि पांच लाख तक बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्राम वीथिका पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर बनाकर होगा ग्रोथ सेंटर में काम
ग्रोथ सेंटर में क्लस्टर बनाकर करीब 15 से 20 गांवों को जोड़ा जाएगा। स्थानीय उत्पादों मंडुवा, कौणी, झंगरो, लाल चावल, मक्की का आटा, चुल्लू का तेल, बुरांस, पुदीना, माल्टा, नींबू, आंवले का जूस, अचार आदि की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग कर मार्केटिंग की जाएगी।
ग्रामीणों की समस्या सुनी, पौधे रोपे
सीएम ने थत्यूड़ से ख्यार्सी, परोड़ी, बंगार, टिकरी, ललोटना और क्यारी के ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी। इससे पहले सीएम ने ग्रोथ सेंटर परिसर में पौध रोपण कर हरेला कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, राजपुर विधायक खजानदास, जलागम परिषद के उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, उपनिदेशक जलागम नवीन बरफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत, सीडीओ अभिषेक रूहेला मीरा सकलानी, हीरामणि गौड़, गीता रावत, ग्रोथ सेंटर की अध्यक्ष शौकीना देवी, जनक बिष्ट आदि।

सीएम ने यह घोषणाएं भी कीं-
-ललोटना में सामुदायिक भवन निर्माण।
-जीआईसी क्यारी और जीआईसी बंगियाल थौलधार में दो-दो कक्ष निर्माण।
-आपदा से क्षतिग्रस्त थत्यूड़ नहर का पुनर्निर्माण।
-ख्यार्सी-डांडा मोटर मार्ग का निर्माण।
-थत्यूड़-अगलाड़ मोटर मार्ग से चामासारी तक द्वितीय चरण का सड़क निर्माण।
-साटागाड-फेंडी-किमोडा और रिंगालगढ़ मोटर मार्ग का निर्माण।

टिहरी के ख्यार्सी में मत्स्य पालन का निरीक्षण करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।

टिहरी के ख्यार्सी में मत्स्य पालन का निरीक्षण करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।- फोटो : NEW TEHRI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed