{"_id":"718fc29832d7595e44162f64f5daadb1","slug":"9-children-dun-refer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अतिकुपोषित बच्चे देहरादून रेफर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अतिकुपोषित बच्चे देहरादून रेफर किए
घनसाली (टिहरी)
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास विभाग की ओर से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 32 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने नौ अति कुपोषित बच्चों को कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया है। सोमवार को मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर में भिलंगना ब्लॉक के जखन्याली, भिलंग, पदोखा, भिमलेत, चकरेड़ा और खवाड़ा आदि क्षेत्रों से आए 32 कुपोषित बच्चाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने नौ बच्चों को अतिकुपोषित पाते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए देहरादून रेफर किया है। स्वास्थ्य परीक्षण करने वालों में डॉ. अजय पांडे, आदित्य पोखरियाल, प्रियंका सजवाण, आशीष रतूड़ी, मुन्नी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन