फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   50 youth got jobs in employment fair

रोजगार मेले में 50 युवाओं को मिली नौकरी

Tue, 09 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
50 youth got jobs in employment fair
नई टिहरी में रोजगार मेले के स्टॉलों का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत। - फोटो : NEW TEHRI
जिला सेवा योजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 692 युवाओं ने शिरकत की, जिसमें से 50 युवाओं का चयन किया गया। जबकि 497 युवाओं को द्वितीय साक्षात्कार के लिए विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं ने आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

पीआईसी बौराड़ी में आयोजित रोजगार मेले का कौशल विकास, सेवा योजन और जिले के प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके तहत रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि 11 से अधिक संस्थानों ने 497 युवाओं को प्रथम साक्षात्कार में चयनित कर द्वितीय साक्षात्कार के लिए बुलाया है, जबकि 50 युवाओं का चयन किया गया है। जिन्हें जल्द कंपनियां नियुक्ति पत्र भी जारी करेगी। इस मौके पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ नमामी बंसल, डीएफओ डा. कोको रोसे, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed