फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   40 thousand voters increased in Tehri district in five years

पांच साल में टिहरी जिले में बढ़े 40 हजार मतदाता

Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
40 thousand voters increased in Tehri district in five years
2022 के विधानसभा चुनाव में टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों पर 5 लाख 29 हजार 865 मतदाता विधायकों का चुनाव करेंगे। इनमें से 2 लाख 71 हजार 623 पुरुष और 2 लाख 58 हजार 237 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटरों की संख्या भी 5 हजार 784 है। वर्ष 2017 की तुलना में इस बार 39 हजार 63 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने निर्वाचक नामावली की सूची जारी कर दी है। बताया गया कि बुधवार तक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 29 हजार 865 तक पहुंच गई। इस बार 2017 की की अपेक्षा मतदेय स्थल भी बढ़ाए गए हैं। पिछली बार 914 के सापेक्ष इस बार 951 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। घनसाली विधानसभा के 157 मतदेय स्थलों पर सर्वाधिक 98 हजार 328 वोटर हैं, जिनमें 49834 पुुरुष और 48493 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर वोटर है। देवप्रयाग विधानसभा में 145 मतदेय स्थलों पर 43673 पुरुष, 42269 महिलाएं और चार थर्ड जेंडर कुल 85946, नरेंद्रनगर के 170 मतदेय स्थलों पर 47688 पुरुष, 43424 महिला कुल 91112 मतदाता, प्रतापनगर के 146 मतदेय स्थलों पर 43218 पुरुष, 41933 महिला कुल 85151, टिहरी के 153 मतदेय स्थलों पर 43015 पुरुष, 40527 महिला कुल 83542 और धनोल्टी के 180 मतदेय स्थलों पर 44195 पुरुष और 41591 महिलाएं कुल 85786 मतदाता हैं। जिले में 5717 पुरुष और 67 महिला कुल 5784 सर्विस वोटर हैं। जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6840 जिनमें 3938 पुरुष और 2902 महिला वोटर हैं। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12733 मतदाता हैं। इस बार उनके लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed