फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   38 million 19 million campus will be made.

38 करोड़ 19 लाख से बनेगा कैंपस

Wed, 12 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Wed, 12 Apr 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

देहरादून के सेलाकुई में 38 करोड़ 19 लाख की लागत से श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कालेज तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने कैंपस कालेज की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली है। कैंपस स्थापना के लिए विवि प्रशासन ने शासन से पांच एकड़ भूमि और मांगी है। पहले चरण में कैंपस में 11 विभागों की स्थापना करने के लिए शासन से विवि को मंजूरी मिली है।

विज्ञापन

देहरादून भाऊवाला सेलाकुई में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने के लिए वर्ष 2013 में शासन से स्वीकृति मिली थी। रेशम विभाग की दो एकड़ भूमि वर्ष 2015 में विवि को हस्तांतरित हो गई थी। भूमि समतलीकरण और भूगर्भीय जांच कराने के लिए विवि को गत वर्ष एक करोड़ 96 लाख टोकन मनी के रूप में मिली थी। भूगर्भीय जांच रिपोर्ट आने के बाद विवि ने कैंपस निर्माण करने के लिए डीपीआर तैयार कर ली है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि 17 अप्रैल को डीपीआर शासन को सौंप दी जाएगी। पहले चरण में 11 विभागों की स्थापना कैंपस कालेज में की जानी है। कैंपस का विस्तार करने के लिए शासन को पांच एकड़ भूमि और देने का प्रस्ताव दिया गया है। गोपेश्वर महाविद्यालय को कैंपस कालेज बनाने के मामले में कई पेंच आड़े आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले उच्च शिक्षा विभाग सेे राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर की परिसंपत्ति विवि के नाम हस्तांतरित होना जरूरी है। महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों से विवि या फिर राजकीय महाविद्यालय में सेवाएं देने का विकल्प लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed