फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   19 hours for power generation from Tehri dam collapse

टिहरी बांध से 19 घंटे विद्युत उत्पादन रहा ठप

Sun, 08 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sun, 08 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

झील का जलस्तर कम होने से टिहरी बांध से 19 घंटे विद्युत उत्पादन ठप रहा। बांध से शनिवार रात 12 बजे तक केवल 2 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन ही हुआ है। जबकि रविवार पूरे दिन बांध से उत्पादन नहीं हुआ है। हालांकि सायं सात से बांध की दो टर्रबाइनों से दो मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन शुरू हो गया है, वह भी केवल पांच घंटे तक ही हो सकेगा।

विज्ञापन


42 वर्ग किलोमीटर में फैली बांध की झील 19 वर्ग किलोमीटर रह गई है। टीएचडीसी प्रबंधन पानी को स्टोर करने के लिए शनिवार रात 12 बजे से रविवार सायं सात बजे तक बांध की विद्युत उत्पादन नहीं किया है।
विज्ञापन


बारिश न होने के कारण भागीरथी, भिलंगना नदियों से केवल 80 क्यूमैक्स पानी आने, जलस्तर आरएल 741 मीटर रहने के चलते विद्युत उत्पादन प्रभावित हो गया है। जबकि मैदानी क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नार्दन ग्रिड से छह मिलियन यूनिट की डिमांड आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष मई में छह मिलियन यूनिट और जलस्तर आरएल 760 मीटर था। जबकि वर्तमान में चारों टर्रबाइन से 2 से 3 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हो रही है। झील का जलस्तर न्यूनतम आरएल 740 से कम नहीं किया जा सकता है।


टीएचडीसी प्रबंधक नदियों से आ रहे 80 क्यूमैक्स को छोड़ रहा है। टीएचडीसी के महाप्रबंधक एचएल अरोरा के मुताबिक नदियों से कम पानी आने के कारण जलस्तर कम हुआ है, इससे विद्युत उत्पादन भी घट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed