फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   16 corona positives found in three districts of Garhwal

गढ़वाल के तीन जिलों में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 12 Jun 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
16 corona positives found in three districts of Garhwal
गढ़वाल के तीन जिलों में शुक्रवार को 16 कोरोना संक्रमित मिले। टिहरी जिले में 18 घंटे में छह नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि रुद्रप्रयाग में सात और चमोली जिले में तीन लोग संक्रमित मिले। लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। ये सभी दिल्ली, महाराष्ट्र से लौटे थे। सभी को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को टिहरी जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह सभी मुंबई और दिल्ली से 24 मई को टिहरी जिले की सीमा मुनिकीरेती पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर उन्हें गांवों के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इनमें प्रतापनगर ब्लॉक के चार, चंबा और भिलंगना ब्लॉक के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ डा. मीनू रावत ने बताया कि पॉजिटिव आए सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग जिले में सात और कोरोना संक्रमित मिले। ये सभी लोग दिल्ली और महाराष्ट्र से जिले में पहुंचे थे और संस्थागत क्वारंटीन थे। जिले में अब कोरोना संक्रमित के 42 मरीज हो गए हैं। दो दिनों में जिले में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि सभी सात लोगों को कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में शुक्रवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर भराड़ीसैंण में भर्ती कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले में अब करोनो पॉजिटिव की संख्या 40 हो गई है।

टिहरी : कोरोना को हराकर घर लौटे 58 लोग
टिहरी/चमोली। टिहरी जिले में शुक्रवार को 58 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट गए हैं, जबकि 27 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। कोविड सेंटर में अब 46 एक्टिव केस रह गए हैं। अब तक जिले से 2838 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिनमें से 2212 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 340 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने बाकी है। वहीं चमोली जिले में शुक्रवार को 58 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 1144 सैंपल भेजे जा चुके हैं और 161 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed