{"_id":"5d0e5b608ebc3e4654212869","slug":"156122196819-new-tehri-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्रोतों के संरक्षण से हो अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्रोतों के संरक्षण से हो अभियान शुरू
Sun, 23 Jun 2019 12:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में जल संचय एवं प्राकृतिक चाल-खाल संवर्द्धन अभियान शुरू हो गया है। बुडोगी गांव के चवालखेत में डीएम ने जल संचय कार्यक्रम का शुभारंभ कर अधिकारियों को जन सहभागिता से जल संवर्द्धन व संरक्षण के कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम सोनिका, सीडीओ आशीष भटगाई से लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों ने प्राकृतिक चहल के आसपास सफाई कर कुदाल, गैंती और फावड़े से खुदाई और उगी झाड़ियां हटाई। प्रधान त्रेपन सिंह चौहान ने बताया कि चहल में हमेशा पानी रहता था, लेकिन सड़क बनने के बाद वह सूख गई है।
विज्ञापन
जल निगम के अपर सहायक अभियंता भीम निराला ने जल संचय अभियान की जानकारी दी। इस मौके पर जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल, पूर्व प्रधान केंद्र सिंह चौहान, अजवीर चौहान, कुशवीर चौहान, मनोहर चौहान, अनूप चौहान, रामाशीष यादव, मनमोहन रावत, तपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन