फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अब पुल के निर्माण में बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताई: रावत

अब पुल के निर्माण में बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताई: रावत

Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
अब पुल के निर्माण में बर्दाश्त नहीं की जाएगी कोताई: रावत
नई टिहरी। लोनिवि के अपर सचिव प्रदीप रावत ने डोबरा-चांठी पुल का निरीक्षण कर पुल का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुल निर्माण में अब किसी भी तरह कर कोताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि बांध के कारण प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों को जो दिक्कतें हुई है, वह पुल बनने के बाद दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर सचिव प्रदीप रावत ने डोबरा पहुंचकर निर्माणाधीन पुल की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सस्पेंडर, प्लेट, टॉवर आदि का भी निरीक्षण कर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। अपर सचिव ने हर सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश दिए। कहा कि पुल के लिए सरकार ने पर्याप्त धनराशि दी है। पहले की पुल बनने में देरी हो चुकी है। अब मार्च 2020 से पुल के ऊपर आवाजाही शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने पुल के दोनों ओर जालियां लगाने, पुल पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाने समेत कई निर्देश दिए। लोनिवि के एसई ने बताया कि वर्तमान में सस्पेंडर और पैनल जोड़े जा रहे हैं। कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद लोनिवि और कंपनी के इंजीनियर दिनरात मेहनत कर पुल तैयार कर रहे हैं। प्रिल वीकेजीए एंड एमबीजेड के कर्मचारियों को तीन-चार माह से वेतन न मिलने पर अपर सचिव ने एसई को तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस यादव, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कंसल्टेंट एके चौधरी, अवर अभियंता बृजेश अंथवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed