फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सेवा-टीएचडीसी ने टेलीमेडिसिन के लिए दिए 21 लाख रुपये

सेवा-टीएचडीसी ने टेलीमेडिसिन के लिए दिए 21 लाख रुपये

Thu, 20 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
सेवा-टीएचडीसी ने टेलीमेडिसिन के लिए दिए 21 लाख रुपये
सेवा-टीएचडीसी ने टेलीमेडिसिन के लिए दिए नई टिहरी। सेवा-टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक और जिलाधिकारी के बीच हुई बैठक में बांध प्रभावित क्षेत्रों और जिले के विकास के लिए कई योजनाओं पर सहमति बनी। प्रशासन ने सीएसआर से दैवी आपदा में बजट देने और टेलिमेडिसिन सेवा के स्टाफ के लिए 14 लाख की धनराशि देने का प्रस्ताव रखा। सेवा-टीएचडीसी ने टेलिमेडिसिन सेवा के लिए 21 लाख रुपये का चेक भी डीएम को भेंट किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक (सामाजिक एवं पर्यावरण) एचएल भराज ने डीएम सोनिका को बताया कि सेवा-टीएचडीसी के माध्यम से अब तक बांध प्रभावित क्षेत्रों में एक अरब 15 करोड़ रुपये के कार्य किए जा चुके है। जबकि आठ करोड़ के कार्य गतिमान है। बताया कि टीएचडीसी के सीएमडी डीवी सिंह ने भविष्य में किसानों और ग्रामीणों के उत्थान के लिए सहयोग का भरोसा दिया है। प्रशासन ने टेलीमेडिसिन सेवा में कार्यरत स्टाफ के वेतन का 14 लाख रुपये भुगतान करने, आपदा में सहयोग समेत कई प्रस्ताव रखे। ईडी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से इनके लिए बजट दिया जाएगा। उन्होंने गभवर्ती महिलाओं और बालिकाओं के लिए सीएमओ की मांग पर पोषक तत्व, दवाईयां, टेलिमेडिसिन के 20 नए केंद्रों की स्थापना को 21 लाख 98 हजार 980 रुपये का चेक और थौलधार के अंधियारी मय चापड़ा की बबीता की शादी को आर्थिक सहायता के तौर पर एक लाख रुपये का चेक भी भेंट किया। डीएम ने सेवा-टीएचडीसी के कार्यों की सराहना करते हुए टिहरी बांध परियोजना के द्वितीय चरण की एक हजार मेगावाट की पंप स्टोरेज प्लांट के कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद ईडी भराज ने डा. भीमराव आंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण का लंबित समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed