फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वाहनों के आवागमन और अतिक्रमण हटाने की मांग

वाहनों के आवागमन और अतिक्रमण हटाने की मांग

Thu, 20 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
वाहनों के आवागमन और अतिक्रमण हटाने की मांग
नई टिहरी। अंयारखाल मेनका घाटी विकास संघर्ष समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर भिलंगना के बूढ़ाकेदार-अंयारखाल-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने और सड़क के आसपास हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि सरकार ने गंगोत्री, यमुनोत्री से केदारनाथ, बदरीनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए बूढ़ाकेदार-अंयारखाल-उत्तरकाशी मोटर मार्ग का निर्माण किया था, लेकिन कई वर्ष बाद भी मोटर मार्ग पर वाहनों के संचालन की अनुमति एआरटीओ टिहरी के ओर से नहीं दी गई है। इसके चलते लोगों को मार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि कई दबंग लोगों ने मार्ग के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण का दुकानों का निर्माण कर दिया है। ऐसे में यदि भविष्य में मार्ग पर यात्रा शुरू होती है तो जाम की समस्या बन सकती है। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह और सचिव जयेंद्र नेगी ने वाहनों की अनुमति देने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed