{"_id":"5d0bba3c8ebc3e1dfb07b800","slug":"15610496458-new-tehri-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी चौड को विधायक निधि से मिलेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी चौड को विधायक निधि से मिलेगी एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड को विधायक निधि से जल्द एंबुलेंस मिलेगी। सेवा टीएचडीसी की ओर से यहां आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में विधायक विजय सिंह पंवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड को विधायक निधि से एक एंबुलेंस देने की घोषणा की।
सेवा टीएचडीसी की ओर से बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में 305 लोगों के दांतों का परीक्षण किया गया। इस दौरान 145 लोगों के दांतों का उपचार किया गया। जबकि 160 लोगों को रेफर किया गया। सेवा टीएचडीसीे के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी वाईएस चौहान ने बताया कि रेफर किए गए लोगों का भी नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। हथकरघा विकास परिषद के उपाध्यक्ष रोशन लाल सेमवाल ने दूर-दराज क्षेत्रों में शिविर आयोजन करने को सराहनीय प्रयास बताया। इस मौके पर डा हिमांशु एरन, महेंद्र राणा, कुशाल सिंह रावत, सैन सिह पंवार उपस्थित रहे। इधर, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, संजय पंवार,भान सिंह नेगी ने कहा कि शिविर से ऋषिकेश रेफर किए गए लोगों को आने-जाने की व्यवस्था सेवा टीएचडीसी को करनी चाहिए। ब्यूरो