{"_id":"5d0a67d48ebc3e5a265b2a65","slug":"15609630141430-new-tehri-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के अधिकारियों की छुट्टियां 30 जून तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के अधिकारियों की छुट्टियां 30 जून तक रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की बीएड 2019-21 प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित होगी, साथ ही वार्षिक परीक्षा के सभी परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा के कार्य को देखते हुए 30 जून तक विवि के सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।
बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि में कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में परीक्षा, वित्त, प्रशासनिक और मान्यता विभाग के अधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में कुलपति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को छात्रों के हितों को देखते हुए वार्षिक परीक्षा के सभी परिणाम 15 जुलाई तक घोषित करने के निर्देश दिए। 30 जून से परिणाम घोषित होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित करने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वित्त विभाग की बैठक में भुगतान संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने को कहा गया। कुलपति ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार विवि में संचालित हाईस्कूल का भवन अन्यत्र बनाने की कार्रवाई शुरू करें। बीएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को होगी। परीक्षा कार्यों को देखते हुए सभी अधिकारियों की 30 जून तक छुट्टियां रद्द की दी गई है। बैठक में प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा, स्मृति खंडूड़ी, हेमंत बिष्ट, बीएल आर्य आदि मौजूद थे।