{"_id":"5d0a66e18ebc3e3b713d1caf","slug":"156096277111-new-tehri-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी के लिए आज से वितरित होंगे प्रवेश फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी के लिए आज से वितरित होंगे प्रवेश फार्म
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : vivek nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल ने सत्र 2019-20 स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिसर में बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश फार्म 20 जून से वितरित किए जाएंगे। सभी प्रवेशार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में उत्तराखंड, दिल्ली, असम, जम्मू-कश्मीर, पंजाब व हरियाणा सहित कई राज्यों के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की स्थिति में परिसर ने यूजी स्तर पर बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर में दाखिला के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म 20 जून से वितरित किए जाएंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। निदेशक ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। जुलाई माह से विधिवत कक्षाएं आरंभ की जाएंगी।
विज्ञापन