{"_id":"5d07c01c8ebc3e627a306f6e","slug":"15607890077-new-tehri-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्यूबवेल से बुझाएगी पर्यटन नगरी धनोल्टी की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्यूबवेल से बुझाएगी पर्यटन नगरी धनोल्टी की प्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पेयजल संकट से जूझ रही पर्यटन नगर धनोल्टी की प्यास मिनी ट्यूबवेल बुझाएगा। जल संस्थान ने तहसील भवन के निकट ट्यूबवेल के लिए टेस्टिंग की थी। टेस्टिंग के दौरान 300 एलपीएम पानी का डिस्चार्ज मिला है। अब संस्थान ने ट्यूबवेल और टैंक निर्माण और लाइन बिछाने के लिए 80 लाख रुपये की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी है। उम्मीद है कि जल्द डीपीआर को स्वीकृति मिलने के बाद पेयजल संकट से निजात मिल पाएगी।
धनोल्टी को केंद्रीय सरकार की रूर्बन कलस्टर योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले दिनों में पेयजल किल्लत से निजात मिल सकती है। संस्थान ने तहसील भवन के निकट ट्यूबवेल के लिए कुछ समय पहले टेस्टिंग की थी। टेस्टिंग के दौरान 300 एलपीएम पानी का डिस्चार्ज मिला है। अब संस्थान ट्यूबवेल के पानी से नियमित आपूर्ति करवाने के लिए काम कर रहा है। संस्थान ने 80 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल का कहना है कि धनोल्टी जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर इतना पानी मिलना शुभ संकेत है। इससे धनोल्टी के होटल व्यवसायियों, प्रतिष्ठानों, सरकारी कार्यालयों और स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। डीपीआर को रूर्बन कलस्टर योजना में स्वीकृति के लिए भेजी है। स्वीकृति मिलते ही ट्यूबवेल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। सीडीओ आशीष भटगाईं ने बताया कि धनोल्टी में ट्यूबवेल निर्माण के लिए जल्द ही बजट की व्यवस्था की जाएगी।