फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लचर सफाई व्यवस्था और आवारा जानवरों की समस्या पर जताया रोष

लचर सफाई व्यवस्था और आवारा जानवरों की समस्या पर जताया रोष

Mon, 17 Jun 2019 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
लचर सफाई व्यवस्था और आवारा जानवरों की समस्या पर जताया रोष
नई टिहरी। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने नगरक्षेत्र में नियमित सफाई न होने, लावारिस जानवरों और पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार न होने पर रोष जताया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 18 करोड़ 44 लाख 40 हजार 964 रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। पालिकाध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। सभासद विजय कठैत, प्रदीप रावत व सतीश चमोली ने कहा कि लंबे समय शहर में सफाई व्यवस्था दूरस्थ करने, लावारिस कुत्तों, गाय व सुअरों से निजात दिलाने की मांग की जा रही है, लेकिन पालिका समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसके चलते उन्हें जनता के सामने जवाब देना मुश्किल हो रहा है। सभासद विश्वजीत नेगी ने वार्ड 11 में पार्क और नालियों का सुदृढ़ीकरण करने, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। सदस्यों ने पालिका की आय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 18 करोड़ 44 लाख 40 हजार 964 रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र में त्यूणी-मलेथा हाईवे पर नई टिहरी में खोदी गई नालियों को ठीक करने, बड़े नालों पर जालियां लगाने, अतिरिक्त शौचालय बनाने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि काजी हाउस निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। प्रत्येक वार्ड में नालियों की सफाई और झाड़ी कटान का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद पवन शाह, खेमराज रावत, अनीता थपलियाल, उर्मिला राणा, मीना भट्ट, निर्मला बिजल्वाण, सतीश चमोली, जीडी सेमवाल, प्रीतम नेगी, सोबन नेगी, मनोज राणा, शिव सिंह सजवाण व आशीष तोपवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed