{"_id":"5d066fa58ebc3e1d96334304","slug":"15607028738-new-tehri-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन के करंट से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन के करंट से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के गोलाणी गांव में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रौणद रमोली पट्टी के गोलाणी गांव निवासी वीर सिंह कलूडा (72) बीते दिवस शनिवार को अपने गांव से दो किमी दूर स्थित ओडागाड़ छानी में पशुओं को चारा देने जा रहे थे। रास्ते में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था। बिजली करंट की चपेट में आने से छानी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। छानी से जब वह शाम आठ बजे तक घर नहीं लौटे और फोन भी रिसीव नहीं किया तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की। खोजबीन करने पर वह सड़क पर टूटे बिजली के तार के पास मृत मिले। शव करंट से बुरी तरह झुलस चुका था। ग्रामीण रातभर घटनास्थल पर ही डटे रहे।
रविवार सुबह पुलिस और ऊर्जा निगम के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया। मृतक अपनी पीछे पत्नी, दो बेटों का भरापूरा परिवार छोड़ गया है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पेड़ टूटने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। क्षतिग्रस्त लाइन को जोड़ दिया गया है। मृतक के परिजनों को 80 हजार की आर्थिक सहायता शीघ्र दी जा रही है। शेष तीन लाख 20 हजार की मुआवजा राशि जांच के बाद दी जाएगी।