फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आपदा में मारे गए लोगों की याद में लगाए पौधे

आपदा में मारे गए लोगों की याद में लगाए पौधे

Sun, 16 Jun 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
आपदा में मारे गए लोगों की याद में लगाए पौधे
नई टिहरी। केदारनाथ आपदा की छठी बरसी पर वन विभाग ने आपदा में मार गए लोगों की स्मृति में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

रविवार को सीडीओ आशीष भटगांई और डीएफओ डा. कोको रोसे ने देवीधार पिकनिक स्पॉट में पौधरोपण किया। उन्होंने पदम, देवदार, मेहल, चंदन, आंवला, हरड़ा, जामुन, बेल, अमलतस व कुसुम आदि के पौधे लगाए। सीडीओ भटगांई ने बताया कि गढ़वाल मंडलायुक्त के निर्देश पर ढालवाला और नई टिहरी में 2013 की आपदा में जान गंवाने लोगों की याद में पौधरोपण किया गया है। बताया कि ढालवाला स्थित गार्डन में कोई भी तीर्थयात्री निर्धारित शुल्क देकर अपने पूर्वजों की स्मृति में पौध लगा सकते हैं। उनका संरक्षण वन विभाग करेगा और संबंधित व्यक्ति को समय-समय पर फोटो भी भेजेगा। इस मौके पर रेंजर आशीष डिमरी, एसपी उनियाल, पीएल डोभाल, लक्ष्मण सजवाण, होशियार सिंह बिष्ट, रामाशीष यादव व ओमप्रकाश कुकरेती आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed