{"_id":"5d051a488ebc3e247e2b4ac1","slug":"15606154844-new-tehri-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन को शुरू हुई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन को शुरू हुई योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर कंपोस्ट पिट बनाने शुरू कर दिए गए है। नगरवासी इन पिटों में गीला कूड़ा डालेंगे। जिससे पालिका जैविक खाद बनाकर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बिक्री करेगी।
पालिका ने अध्यक्ष सीमा कृषाली के आवास और स्वास्थ्य विभाग के ट्रांजिस्ट हॉस्टल में पिट बनाकर योजना शुरू कर दी है। पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण और सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी ने बताया कि पहले चरण में आठ स्थानों पर कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे। बताया कि मोलधार, सेक्टर 7ए में दो-दो और जे एवं एच ब्लाक में एक-एक पिट बनाए जा रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोग गीला कूड़ा डालेंगे। पालिका इस में दवाइयां डालकर खाद बनाएगी। इस खाद्य को समूह के माध्यम से बेचा जाएगा। बताया कि सरकार ने कूड़े की बढ़ती समस्या और ट्रंचिंग ग्राउंड न होने के कारण बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए पिट बनाने की योजना शुरू की गई है। ऐसे में सरकार की यह योजना कारगर साबित हो सकती है। इससे एक ओर जहां सूखे और गीले कूड़े का प्रबंधन होगा। वहीं जैविक खाद से पालिका और महिला समूहों को फायदा मिलेगा। ब्यूरो