{"_id":"5d051a458ebc3e01e66266e7","slug":"15606154811717-35-49-new-tehri-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी नहीं खोला श्रीदेव सुमन विवि गेट का ताला 17-35-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी नहीं खोला श्रीदेव सुमन विवि गेट का ताला 17-35-49
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में मांगों को लेकर छात्र पंाचवें दिन भी गेट पर ताला लगाकर धरने पर डटे रहे। मुख्य गेट पर तालाबंदी जारी रहने से विवि के सामने समय से परीक्षा परिणाम जारी करने और 30 जून को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना खासी चुनौती बन गई है। छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
श्रीदेव सुमन विवि में शनिवार को पांचवें दिन भी छात्रों ने मुख्य गेट पर ताला नहीं खुलने दिया। छात्रों ने मांगों को लेकर विवि गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विवि की लचर कार्यप्रणाली के कारण ही उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। एसआरटी परिसर छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण ने कहा कि विवि में कुछ लोगों को बायोमीट्रिक हाजिरी से छूट दी गयी है। उन्होंने कहा कि एक विवि में हाजिरी के लिए अलग-अलग नियम किस आधार पर बनाए गए हैं। उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए टिहरी में विवि का कैंपस खोलने की मांग की है। छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। गेट पर तालाबंदी कर रविंद्र सिंह रावत, सुशील रावत, पंकज नकोटी, सचिन सजवाण, प्रदीप सकलानी और संजय बहुगुणा आदि धरने पर बैठे।