{"_id":"5d03d3678ebc3e57c100384d","slug":"156053180412-new-tehri-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नहीं खुले श्रीदेव सुमन विवि का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नहीं खुले श्रीदेव सुमन विवि का गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की कार्यप्रणाली में सुधार करने की मांग को लेकर छात्रों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। उन्होंने चौथे दिन भी विश्वविद्यालय के गेट को नहीं खुलने दिया। मौके पर पहुंचे टिहरी विधायक के समक्ष भी छात्र नेताओं ने विवि के कुलपति से वार्ता के बाद ही आंदोलन को समाप्त करने की बात कही।
श्रीदेव सुमन विवि में चौथे दिन शुक्रवार को भी छात्रों ने मुख्य गेट पर ताला नहीं खुलने दिया। वक्ताओं ने कहा कि विवि के कुलपति को छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए सप्ताह में चार दिन विवि में बैठना चाहिए। क्षेत्र के विकास के लिए विवि का परिसर टिहरी में खोला जाना चाहिए और विवि में रिक्त पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता दी जाए। छात्र नेता अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि विवि छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी के धरना स्थल में पहुंचने पर आंदोलनकारी छात्र नेताओं ने कहा कि विवि के कुलपति से वार्ता के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। धरना देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत, प्रशांत उनियाल, जयेंद्र रावत, साहिल सजवाण, रजत रावत, अमन आदि शामिल थे। उधर, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल, अंकित पुंडीर, शशांक पुंडीर ने प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा को ज्ञापन सौंपकर विवि में एलएलएम, एलएलबी व्यावसायिक कोर्स शुरू करने, विवि में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता और टिहरी में कैंपस खोलने सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।