{"_id":"5d03d3618ebc3e5cb56add92","slug":"156053179814-new-tehri-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर निदेशक ने इंग्लैंड में लीडरशिप प्रोग्राम में की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर निदेशक ने इंग्लैंड में लीडरशिप प्रोग्राम में की शिरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। उच्च शिक्षा क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लीडरशिप कार्यक्रम के लिए स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के निदेशक का चयन हुआ। विश्व के जानेमाने कैंब्रिज विवि इंग्लैंड में पांच दिन तक देशभर के चयनित 30 शिक्षाविदों को अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के गुर सिखाए गए।
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से उच्च शिक्षा में अच्छे शिक्षाविद और कुशल प्रशासक तैयार करने के उद्देश्य से पहली बार एकेडमिक लीडरशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभाग करने के लिए एचआरडी मंत्रालय ने देशभर में उच्च शिक्षा क्षेत्र के 14 उच्च शैक्षणिक संस्थानों से 30 शिक्षाविदों का चयन किया था। इसमें गढ़वाल क्षेत्र से स्वामी रामतीर्थ परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला का चयन किया गया था। इंग्लैंड से लौटने पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि 3 से 7 जून तक कैंब्रिज विवि इंग्लैंड में एकेडमिक लीडरशिप प्रोग्राम का आयोजन हुआ। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि कार्यक्रम से भविष्य में भारत की उच्च शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी।