{"_id":"5d03d34a8ebc3e61e90b93ed","slug":"156053177512-new-tehri-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषो गांव में परवान नहीं चढ़ पाई सौभाग्य बिजली योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषो गांव में परवान नहीं चढ़ पाई सौभाग्य बिजली योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। चंबा विकास खंड के भाषो गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को बिजली की सुविधा मुहैया कराने की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। भाषो गांव के चार परिवार बिजली का कनेक्शन लेने के लिए पिछले पांच माह से ऊर्जा निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। डीएम ने ऊर्जा निगम के ईई को तत्काल चारों परिवारों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।
हर घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने गत वर्ष प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना शुरू की थी। योजना के तहत गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाना था। जनवरी में भाषो गांव के ओम प्रकाश उनियाल, दिनेश कुमार, मनोहर लाल व जुप्पी देवी ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसी दौरान टिहरी बांध प्रभावित भाषो गांव के कोटेश्वर मार्ग पर भूस्खलन होने से चारों परिवारों को गांव के समीप ही अपने नए आवासीय भवनों पर शिफ्ट होना पड़ा। ओम प्रकाश उनियाल ने बताया कि कनेक्शन न मिलने पर उन्होंने डीएम सोनिका से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने ऊर्जा निगम के ईई को पत्र जारी कर तत्काल कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।
भाषो गांव के चार परिवारों ने पहले अपने पुराने घरों पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। बाद में ये लोग स्थान बदलकर नए घरों में चले गए, जिससे विलंब हुआ है। नए घरों से बिजली पोल की दूरी कितनी है इसकी रिपोर्ट मिलते ही शीघ्र कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
-राकेश कुमार, ईई, ऊर्जा निगम टिहरी