फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विधायक ने की सड़कों को आलवेदर परियोजना से जोडने की मांग

विधायक ने की सड़कों को आलवेदर परियोजना से जोडने की मांग

Thu, 13 Jun 2019 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने की सड़कों को आलवेदर परियोजना से जोडने की मांग
नई टिहरी। चारधाम यात्रा से जुड़े घनसाली क्षेत्र के तीन मोटर मार्गों को आलवेदर रोड परियोजना में शामिल करने और एक मोटर मार्ग का नवनिर्माण करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मोटर मार्गों को परियोजना में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक शाह ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात कर बताया कि गंगोत्री, यमुनोत्री से केदारनाथ, बदरीनाथ के मुख्य मार्ग उत्तरकाशी-लंबगांव- चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा, उत्तराकाशी-अंयारखाल- घनसाली-तिलवाड़ा, चंबा-गडोलिया-तिलवाड़ा पर मार्ग पर यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिनमार्ग डबल लेन न होने के कारण आए दिन जाम से लेकर दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती है। बताया कि यदि यह मोटर मार्ग बन जाता है, तो गंगोत्री से केदारनाथ जाने के लिए लोगों को 350 मीटर के स्थान पर केवल दो सौ मीटर का ही सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed