फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पांच गांवों में पानी का संकट

पांच गांवों में पानी का संकट

Thu, 13 Jun 2019 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
पांच गांवों में पानी का संकट
लंबगंाव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के कोटगा, बनाली, ग्वाड, ओखला और मुखमालगांव में पानी का संकट बना हुआ है। पटूडी प्रतापनगर पंपिंग योजना से पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे अपने लिए दूर प्राकृतिक स्रोतों से जैसे तैसे पानी ढो रहे हैं, लेकिन पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था जुटाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी है।
विज्ञापन

रैका पट्टी के कोटगा, बनाली, ग्वाड, ओखला में पटूडी प्रतापनगर पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले कई दिन से नियमित पानी की आपूर्ति न होने से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। उपली रमोली के मुखमालगांव में जल संस्थान पानी की आपूर्ति करता है, लेकिन पेयजल लाइन खराब होने से गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे मुखमालगांव के लोग दो किमी दूर खंबाखाल गांव से पानी ढोने को मजबूर हैं। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी का कहना है कि करोड़ों की लागत से बनी पटूडी प्रतापनगर पंपिंग योजना का पेयजल निगम सही तरह से संचालन नहीं कर पा रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यदि जल्द गांवों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हुई, तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। जेई एसडी कठैत का कहना है कि ओखला को छोड़कर अन्य गांवों में पानी की आपूर्ति बराबर हो रही है। ओखला लाइन में खराबी आ गई थी, जिससे मरम्मत कार्य चल रहा है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि मुखमालगांव की लाइन एक स्थान पर खराब हो गई थी। वहां नए पाइप भेजकर मरम्मत कार्य चल रहा है। शुक्रवार तक पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed