फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   धाम में पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं

धाम में पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं

Thu, 13 Jun 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
धाम में पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं
नई टिहरी। चारधाम यात्रा मार्गों पर सभी सुविधाएं चाक चौबंद रखने के सरकारी निर्देशों के बावजूद बूढ़ाकेदार के दर्शन करने पहुंच रहे यात्रियों को वहां कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्रियों के लिए बाजार में शौचालय और पेयजल की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन

चारधाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भिलंगना ब्लाक में स्थित भगवान बूढ़ाकेदार के दर्शन को भी हर दिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन यात्रियों को वहां सरकारी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार में सार्वजनिक शौचालय और पेयजल तक की सुविधा नहीं है। रावल मुकेश नाथ, देवराज सेमवाल, प्रधान महेश रमोला और ने बताया कि बीते दिसंबर में कैलापीर मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बूढ़ाकेदार में दो करोड़ की लागत से आस्था पथ, घाट बनाने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर अभी तक कोई अमल नहीं हो पाया है। घनसाली तहसीलदार बुद्धि मिस्त्री ने कहा कि सभी विभागों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed